अस्पताल में ड्यूटी पर गए डॉक्टर के घर दिन दिहाड़े ताले तोड़ चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। दोपहर को ड्यूटी से वापस आने के बाद डॉक्टर को चोरी के बारे में पता चला। इस मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार ने बताया कि वह गोशाला बाजार, थानेसर कुरुक्षेत्र का निवासी है और अभी वह जग्गी गार्डन फेस वन अंबाला सिटी में किराये पर अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं। दीपक के अनुसार वह और उसकी पत्नी सोनाली सोलंकी पार्क हीलिंग टच अस्पताल में ऑप्रेशन मैनेजर और उसकी पत्नी डॉक्टर के पद पर है। 11 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे वह दोनों पति पत्नी अस्पताल में ड्यूटी पर चले गये थे। ड्यूटी समाप्त कर जब वह दोनों दोपहर को घर आये तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है और कमरे के अंदर बेड के ऊपर सामान बिखरा हुआ पड़ा है, कमरे के अंदर बनी अलमारी के अंदर का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। चेक करने पर अलमारी में रखे 45 हजार रुपये नकद व एक सोने की अंगूठी तथा घर में रखे लकड़ी के मंदिर से 4 हजार रुपये गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।