सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी नजदीक गढ़वाली धर्मशाला चंद्रपुरी कॉलोनी अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता मनीष कुमार निवासी सांई का बाग अंबाला छावनी ने 08 अप्रैल को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि किसी अज्ञात ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। इस शिकायत पर सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।