फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडो से हमला

Tue, 05 Aug 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ इलाके में पंचायती जमीन से लोगों के गुहारे हटवाने को लेकर हंगामा हो गया। इस जमीन पर सरकारी ट्यूबवेल लगाया जाना था लेकिन गुहारे हटाए जाने से कई लोग खफा थे। इन लोगों ने इलाके के पंच समेत चार लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में सभी लोग लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार देर रात तक गांव में जबरदस्त तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


दिन में लोगों ने किया था हंगामा
दरअसल इस गांव में तीन ट्यूबवेल हैं। दो ट्यूबवेलों की हालत खराब हो चुकी है और एक ही नलकूप पर पूरे इलाके की पेयजल आपूर्ति का भार है। ग्रामीण अरसे यहां नए ट्यूबवेल की मांग कर रहे थे। इसके लिए पंचायती जमीन की जरूरत थी। पंचायती जमीन पर लोगों ने अपने गुहारे बना रखे थे जिन्हें हटाया जाना जरूरी था। ग्रामीणों ने इन गुहारों को हटाने के लिए फतेहगढ़ रोड को थोड़ी देर के लिए जाम भी किया था। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ये गुहारे नहीं हटेंगे, तब तक यहां ट्यूबवेल नहीं लग पाएगा। ग्रामीणों के इस वबाल के चलते बीडीपीओ और पुलिस की मदद से सोमवार को दिन के समय इन गुहारों को हटा दिया गया लेकिन उसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

देर शाम हुआ हमला
गुहारे हटाने को लेकर दिनभर इलाके में जबरदस्त तनाव बना रहा क्योंकि कई लोग ऐसे थे, जो पंचायती जमीन से अपने गुहारे नहीं हटाना चाहते थे। घायल पंच सुरेंद्र ने बताया कि उन्हीं लोगों ने मिलकर देर शाम को उन पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला बोल दिया जिसमें उनके अतिरिक्त हरीश, सतीश और राजकुमार घायल हो गए। स्थानीय पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में हैं और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें