फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे के नीचे दबने से व्यक्ति व दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार अलसुबह गांव खानपुर ब्राह्मणा में पशु बांधने वाले मकान के ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक व्यक्ति व दो पशुओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार खानपुर ब्राह्मणा का रहने वाला लगभग 55 वर्षीय मामचंद शुक्रवार देर सायं अपने पशुओं को बांधने वाले मकान में चला गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह मामचंद का पुराना मकान है, जहां वह अपने पशु बांधता था और अक्सर वहीं पर सोया करता था। शुक्रवार को भी मामचंद उसी मकान में सोया था। शनिवार अलसुबह अचानक मकान ढह गया। मकान ढहने के कारण मलबे के नीचे मामचंद व वहां पर बंधे उसके 5 पशु दब गए। मकान ढहने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे मामचंद व उसके पशुओं को बाहर निकाला। जब तक ग्रामीण उनको बाहर निकालते, तब तक मामचंद व उसके एक कटडे़ व एक कटड़ी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें