फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमानत बांड में फर्जी दस्तावेज लगाए, कोर्ट ने दिए एफआईआर का आदेश

Mon, 13 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। जमानत बांड में जालसाजी करने और अदालत को धोखा देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले में अंबाला सिटी पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। यह मामला राज्य बनाम सनी व अन्य से संबंधित है। अदालत में आरोपी सनी की ओर से 3 अक्तूबर 2022 को जमानत और जमानती बांड प्रस्तुत किए गए थे। आरोपी सनी इस समय अदालत में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके जमानती और पहचानकर्ता को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

17 सितंबर 2025 को जमानती कमलदीप शर्मा और रघुबीर सिंह, साथ ही पहचानकर्ता अमरजीत सिंह अदालत में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। तीनों ने अपने बयानों में स्पष्ट किया कि उन्होंने आरोपी सनी के लिए कोई जमानती बांड नहीं भरा था और न ही उस दिन अदालत में कोई जमानती प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि बांड पर लगी तस्वीरें उनकी नहीं हैं और आधार कार्ड की प्रतियां भी जाली हैं। जाली आधार कार्ड में उनकी जन्मतिथि और आधार संख्या तक को बदल दिया गया था। जबकि पहचानकर्ता अमरजीत सिंह ने जमानत बांड पर हस्ताक्षर तक नहीं किए थे। ऐसे में कोर्ट ने पाया कि किसी अन्य व्यक्ति या आरोपी ने जमानती और पहचानकर्ता फर्जी दस्तावेजों पर खड़े किए। जिला सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने इस मामले में पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि आरोपी सनी को 16 अक्तूबर के लिए गिरफ्तारी वारंट के माध्यम से फिर से तलब किया गया है। न्यायाधीश के निर्देश के बाद, पुलिस थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें