फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पॉलीटेक्निक में कल तक भरे जाएंगे कोर्स के विकल्प

Mon, 14 Jul 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले चल रहे हैं। सभी संस्थानों में मेधा सूची जारी हो चुकी है। अब राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 16 जुलाई को मेरिट जारी होगी। अभ्यर्थी पॉलीटेक्निक में 15 जुलाई तक ऑनलाइन कोर्स विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अभ्यर्थी को मेरिट के अनुसार प्रदेश के संस्थानों में कोर्स मिलेगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 600 सीट पर दाखिला होना है। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 480 सीट भरी जानी है।
कॉलेजों में दो मेधा सूची जारी होने के बाद भी 50 प्रतिशत से ज्यादा सीट खाली पड़ी हैं। बड़े कॉलेजों में तो प्रोफेशनल कोर्स में सीट भर भी रही हैं, क्योंकि यहां कई प्रोफेशनल कोर्स चल रहे हैं, मगर जिन कॉलेजों में परंपरागत कोर्स ही चल रहे हैं, वहां पर कोर्स में दाखिले में अभ्यर्थी दिलचस्पी कम ही दिखा रहे हैं। कॉलेजों में बची सीट को भरने के लिए रोजाना सुबह से दोपहर तक आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेरिट बनाकर दाखिले किए जा रहे हैं। मेरिट में आने के बाद फीस भरने पर ही सीट पक्की होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें