फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से देश हर क्षेत्र में आगे : विज

Sat, 19 Sep 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सुभाष पार्क के ओपन ​थिएटर में कैबिनेट मंत्री अनिल विज लोगों को संबो​धित करते हुए।प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत देर शाम अंबाला छावनी स्थित नेताजी सुभाष पार्क में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान हजारों लोगों ने दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के अनिल विज ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा परमो धर्म: का जीवंत उदाहरण है। विज ने 1992 की एकता यात्रा की पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि उग्रवाद के दौर में कन्याकुमारी से कश्मीर तक तिरंगा लहराने का जो संकल्प लिया गया था, उसे पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा किया।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जमीनी हकीकत को समझा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जन-धन खातों जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार के कारण 100 रुपये में से केवल 15 रुपये जनता तक पहुंचते थे, लेकिन पीएम मोदी की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर तकनीक ने भ्रष्टाचार में सेंध लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें