फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्षद पर फर्जी प्राॅपर्टी आईडी दिखाकर 20 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के एसपी कार्यालय में ​शिकायत देने के लिए आया पीड़ित। ​शिकायतकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद सदर के वार्ड-5 से पार्षद जीवन कुमार पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं। बब्याल गांव के निवासी राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने और अपने 20 लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने पार्षद जीवन कुमार से बब्याल गांव में 150 वर्गगज का प्लॉट 34.50 लाख रुपये में तय किया था। इसके एवज में उन्होंने पार्षद को 10 लाख बैंक ट्रांसफर और 10 लाख रुपसे नकद के रूप में कुल 20 लाख बयाने के तौर पर दिए थे। बाकी बची रकम 25 जून 2026 को रजिस्ट्री के वक्त देना तय हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पार्षद ने दावा किया था कि यह कॉलोनी और प्लॉट पूरी तरह स्वीकृत हैं और इनकी प्रॉपर्टी आईडी भी बनी हुई है लेकिन तय तारीख पर जब पीड़ित ने रजिस्ट्री की बात की, तो पार्षद टालमटोल करने लगा। शक होने पर जब राहुल ने विभाग से पड़ताल की, तो पता चला कि जिला नगर योजनाकार ने वर्ष 2023 में ही इस विवादित जमीन के मालिकों पर केस दर्ज कराया हुआ है। अवैध कॉलोनी काटे जाने की शिकायतों के कारण इस जगह की कोई लीगल प्रॉपर्टी आईडी बन ही नहीं सकती। पार्षद ने दूसरी जमीन (खसरा नंबर 18//24) की फर्जी प्रॉपर्टी आईडी दिखाकर इस प्लॉट का सौदा किया था।
-
धमकियों के बाद नंबर किया बंद
राहुल का कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी पार्षद देख लेने की धमकियां देने लगा और मोबाइल नंबर बंद कर दिया। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि आरोपी जनप्रतिनिधि पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और इकरारनामे की शर्तों के तहत उन्हें दोगुनी राशि वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन


मैं प्रॉपर्टी कारोबारी हूंं और प्लाट की खरीद-फरोख्त करना मेरा पेशा है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वो गलत और बेबुनियाद हैं। 150 गज के प्लाट के तहत जो इकरारनामा हुआ था। उसके तहत संबंधित व्यक्ति समय पर पैसे नहीं दे पाया। उन्हें छोटा प्लाट देने की बात या बना-बनाया मकान देने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने रूचि नहीं दिखाई। अभी भी मैंने उनके लिए विकल्प पूरी तरह से रखे हुए हैं। - जीवन कुमार, पार्षद, वार्ड-5, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें