अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद सदर के कार्यालय में आपत्तियां दर्ज करवाते कांग्रेस के पूर्व पा
अंबाला। वार्ड स्तर पर प्राप्त आपत्तियों के समाधान को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद सदर के कार्यालय में शिविर लगाया गया। इसमें आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इस दौरान पूर्व कुछ पूर्व पार्षद असंतुष्ट नजर आए। जबकि कुछ के वार्डों में सुधार किया गया। हालांकि फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के बाद भी असंतुष्ट पूर्व पार्षद अपना रुख तय करेंगे।
वार्ड बंदी के तहत आपत्ति सुनने के लिए नगर परिषद के तीन एमई व चार जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सीएसआई भी शामिल है। उनके सामने कई आपत्तियां आई। इस दौरान वार्ड नंबर एक से चार तक की सुनवाई के दौरान प्राप्त आपत्ति में बताया गया कि 300 के करीब लोग वार्ड एक से दो व तीन में शिफ्ट हो गए हैं। शिकायत का समाधान करते हुए संंबंधित लोगों को उनके पुराने वार्ड दो में तो कुछ को वार्ड एक में शिफ्ट करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई।