फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिन संपत्ति कर आईडी सत्यापित करेंगे निगम कर्मी

विज्ञापन
शहर में निगम कर्मचारी संप​त्ति कर आईडी को सत्यापित करते हुए। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के कर्मचारी शहर में घर-घर जाकर संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने का कार्य करेंगे। यह कार्य शनिवार व रविवार दो दिन किया जाएगा इसको लेकर नगर निगम संयुक्त आयुक्त की ओर से 44 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत ने सभी कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाली सभी संपत्ति धारक की संपत्ति कर आईडी को स्वयं सत्यापित किया जाएगा। इस बारे में सभी टीमों को क्षेत्र अनुसार सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

इन सूची के अनुसार कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर शनिवार व रविवार को संपत्ति कर आईडी को स्वयं सत्यापित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें