फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगमकर्मी नहीं करते सफाई, जलभराव भी समस्या

विज्ञापन
शहर के वार्ड-12 निवासी सर्वजोत सिंह। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्ड-12 में कई समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। निगम कार्यकाल के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी निगम की ओर से इन समस्याओं को हल नहीं किया गया। वार्ड में बेसहारा गोवंश और बरसाती पानी की निकासी बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

आवारा कुत्ते भी लोगों को काट रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी कम ही आते हैं। जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वार्ड में 16 हजार 610 की जनसंख्या है। इसमें सामान्य वर्ग की नाै हजार 600, बीसी वर्ग की 2727 और एससी वर्ग की 4283 की जनसंख्या है।
पहला मामला

सफाई व बरसाती पानी की दिक्कत

अमरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड में सफाई की बहुत दिक्कत है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी कम ही आते हैं। कई जगहों पर पीने के पानी के नल खुले रहते हैं। जिससे पानी की बर्बादी हो रही है। इन नल को अभी तक बंद नहीं करवाया गया। इसके साथ ही वार्ड में बरसाती पानी निकासी की समस्या है। बरसात के दिनों में तो दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। निगम ने निकासी को लेकर अभी तक कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


दूसरा मामला

स्थानीय निवासी नंदी ने बताया कि वार्ड में बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। कई बार बेसहारा गोवंश लोगों को चोटिल कर चुके हैं। शाम के समय तो समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। सड़कें खराब हैं। नालियों की निकासी नहीं है। जब कोई मंत्री आता है या कोई सरकारी कार्यक्रम होता है, तब ही उनके क्षेत्र में सफाई होती है। सड़कों पर कबाड़ जमा रहता है। अब चुनाव आ गए हैं तो शहर में विकास के दावे किए जा रहे हैं।

तीसरा मामला

सर्वजोत सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इससे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए निगम कर्मचारी नहीं आते। निगम की ओर से पहले वार्डों में नई लाइट लगाने के लिए कहा गया था। कुछ जगहों पर नई लाइट लगाई गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर पुरानी लाइट ही लगी हुई हैं। वह बार-बार खराब होती रहती है।

वार्ड में कराए हैं विकास कार्य : पार्षद
वार्ड-12 से पार्षद अमनदीप कौर ने बताया कि उनके वार्ड में कंच घर में करीब 60 लाख का नाला बनाया गया है। वार्ड में सड़कों व नालियों की मरम्मत होनी है। उसके लिए वर्कऑर्डर जो चुका है। बादशाही बाग में आठ लाख की सड़कें बनाई हैं। चुनाव के बाद भी कई विकास कार्यों को किया जाना है। उनके वर्कऑर्डर होने हैं। चुनाव के बाद वार्ड में लगातार विकास कार्य करवाए जाएंगे।

शहर के वार्ड-12 निवासी सर्वजोत सिंह। संवाद

शहर के वार्ड-12 निवासी सर्वजोत सिंह। संवाद

शहर के वार्ड-12 निवासी सर्वजोत सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें