फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धवीरों को खड़गा कोर ने किया सैनिकों की तरह सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलते नहीं जो हक वो लिए जाते हैं, हैं आजाद हम पर गुलाम किये जाते हैं। उन सिपाहियों को रात-दिन नमन करो, मौत के साये में जो जिये जाते हैं। अकसर भारत के वीर जवानों को दुनिया सलाम करती है लेकिन रविवार को अंबाला में नजारा कुछ दूसरा ही था। वीर सेना के जवान तो थे लेकिन इस बार वो सम्मानित नहीं हो रहे थे बल्कि अपनी तरह देश के लिए लड़ने वाले वीरों को सम्मान दे रहे थे। क्योंकि सेना तो सामने खड़े दुश्मन के लिए लड़ती है लेकिन जिन वीरों को सेना सम्मानित कर रही थी वो वीर अदृश्य शत्रु से देश की रक्षा में जुटे हैं। ऐसा अद्भुत नजारा जिसने भी देखा खुद को गौरवान्वित महसूस किया।
विज्ञापन

दरअसल खड़गा कोर की डीप स्ट्राइकर डिवीजन ने स्टेशन कमांडर की अगुवाई में कोरोना की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में लड़ रहे डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया। सबसे पहले मिल्ट्री अस्पताल में जाकर डाक्टरों और स्टाफ सदस्यों पर फूल बरसाए, फिर उन्हें नमन करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए। सेना ने मिल्ट्री अस्पताल में डाक्टर कैप्टन सुरमीत कंबोज, एमएनएस मेजर प्रिया, अविनाश कुमार एच/के स्टाफ और सब इंस्पेक्टर हरविंद्र को सम्मानित किया। इसके बाद अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में माइक्रोबाइलॉजिस्टि डाक्टर सीमा, सैनिटाइजर स्टाफ से राकेश और सब इंस्पेक्टर रणधीर को सम्मानित किया। सेना से सम्मानित होने के बाद इन सभी के हौसले और भी बुलंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें