करीब एक सप्ताह पहले छावनी के भारत माता चौक पर मारपीट के बाद मोबाइल छीनने की वारदात पुलिस ने सुलझा ली। सीआईए-टू ने शुक्रवार को गोविंदनगर के केशव उर्फ मोंटी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।
रामनगर के संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 अप्रैल को दो युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया था उसके बाद मोबाइल छीनकर फरार हो गये थे।