फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ : छह नए संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, सभी के सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना के छह नए संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनका कोरोना टेस्ट कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी शमिल है। तीन मरीजों को एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। उधर जिन मरीजों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया उन्हें नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल कोरोना के संदिग्ध मरीजों की सेहत पर चिकित्सक लगातार निगरानी रख रहे हैं। उधर, छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिला स्पेन से लौटे उदय व एक अन्य महिला आदर्श शर्मा की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें घर भेज दिया। जबकि एक अन्य महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हुआ है।
विज्ञापन

अमेरिका से लौटे दंपती को लाया गया अस्पताल
रविवार को सिटी के न्यू रतनगढ़ के रहने वाले 65 वर्षीय अजीत सिंह व उनकी 60 वर्षीय पत्नी रत्ना को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछेक दिन पहले ही यह दंपती अमेरिका से लौटा था। कोरोना वायरस के लक्षण होने की संभावनाओं की वजह से रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इस दंपती को उसके घर से लेकर आई। किसी ने दंपती के बारे में विभागीय अधिकारियों को सूचना दी थी। इसके तुरंत बाद ही विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए। इस दंपती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाने के बाद इनका सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया से लौटी निशा शर्मा को भी एंबुलेंस घर से लेकर नागरिक अस्पताल लाई है। संभावनाओं की वजह से निशा के सैंपल भी जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं। अभी उसे भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
कनाडा से लौटी मां-बेटी का भी हुआ टेस्ट
कनाडा से लौटी मीनल बंसल व उसकी दो साल की बेटी हरी प्रिया का भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टेस्ट किया गया है। मीनल पति गौरव के साथ पहले इंग्लैंड फिर कनाडा गई थी। हालांकि गौरव की सेहत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है लेकिन संभावनाओं की वजह से मीनल व हरी प्रिया का चिकित्सकों ने टेस्ट करने का निर्णय लिया। उधर सिटी के ही नागरिक अस्पताल में मोहित, राजेश कुमार व दुर्गेश कुमार को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इन्हें भी संदिग्ध मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। सभी के टेस्ट जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं। अमेरिका से आए एक परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर अंबाला पहुंचे टैक्सी चालक हरजिंद्र सिंह भी रविवार को टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि उसकी कोई दिक्कत नहीं थी। इसी वजह से चिकित्सकों ने काउंसलिंग के बाद उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें