फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली 2 लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना ने सोमवार को दो और लोगों की जान ले ली। इस तरह मई महीने में 239 लोगों की जान कोरोना ने ली। इससे पहले मार्च 2020 से अप्रैल 2021 तक कोरोना ने 241 लोगों की जान ली थी। इस तरह जितनी मौत पिछले 13 महीनों में हुई उतनी अकेले मई माह में हुई। अभी भी कोरोना के चलते जिले में करीब 140 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें से करीब 40 मरीज तो वेंटिलेटर सपोर्ट के सहारे सांसें ले रहे हैं, जबकि करीब 100 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से करीब 110 मरीज जिले के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। इस तरह लगभग सभी प्राइवेट अस्पताल इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों से मुक्त हो गए हैं अब केवल 30 मरीज ही प्राइवेट अस्पतालों में अस्पतालों में भर्ती हैं। सोमवार को 52 नए मरीज सामने आए जबकि 69 को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 667 एक्टिव केस जिले में रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
जिले में अभी तक कोरोना से 480 लोगों की जान जा चुकी है। कुल 29440 केस संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अभी तक 28293 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में वर्तमान में मृत्यु दर 1.60 और संक्रमण दर 7.36 प्रतिशत रह गई है। हालांकि रिकवरी रेट बढ़कर अब 96.10 प्रतिशत हो गया है। जिले में अभी तक 4 लाख 2 हजार 892 सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख 41 हजार 930 आरटीपीसीआर से किए गए हैं।
मई महीने में यह रही कोरोना की स्थिति
मई माह की बात करें तो इस महीने 80800 सैंपल लिए गए। इनमें से 8583 सैंपल संक्रमित पाए गए। यानी करीब 10.54 की औसत से संक्रमित केस इस महीने मिले। हालांकि राहत यह रही की इस महीने 11056 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। कुल लिए गए सैंपल में से अभी 2419 की रिपोर्ट आना बाकी है। मई माह में 83710 का पहला और 38287 को दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन

यह रही वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 415586 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 314841 को पहला और 100745 को दूसरा टीका लग चुका है। सोमवार को मात्र 2147 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 18 से 44 आयुवर्ग के 880 लोगों को टीका लगा, 615 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला टीका लगा। जबकि 11 हेल्थ वर्कर को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 आयुवर्ग में 272 को पहला और 146 को दूसरा टीका लगा, जबकि 60 से अधिक आयु वर्ग में 51 को पहला और 116 को दूसरा टीका लगाया गया।
यहां मिले नए केस
अंबाला शहर से 17, कैंट से 6, शहजादपुर से 9, मुलाना, बराड़ा और नारायणगढ़ से 3- 3 और चौड़मस्तपुर से कुल 11 केस सामने आए। इनमें बलदेव नगर, मॉडल टाउन, मोहड़ी, छपरा मुलाना, शिवपुरी कॉलोनी अंबाला कैंट, कड़ासन शहजादपुर से 2-2, नारायणगढ़ वार्ड नंबर 13 से 3, शारदा नगर अंबाला सिटी, अमर नगर अंबाला कैंट, सेक्टर-10 अंबाला सिटी, सर्कुलर रोड अंबाला सिटी, बादशाही बाग अंबाला सिटी, बोह, इंदपुरी कॉलोनी अंबाला कैंट, बोह, जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर, प्रीत नगर अंबाला कैंट, मोती नगर अंबाला शहर, न्यू विवेक विहार अंबाला सिटी, मिलाप नगर अंबाला सिटी व नन्यौला इत्यादि जगहों से 1-1 केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें