फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के साथ पड़े आधा घंटा ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा दिन कड़कती धूप में तपने के बाद शाम को अंबाला वासियों ने राहत की सांस ली। शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र में करीब आधा घंटा भारी ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, 8 बजते-बजते अंबाला कैंट के साथ अन्य क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई, उसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं। रात 10 बजे तक तूफान जैसा माहौल रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले बुधवार तक मौसम सुहावना ही रहने वाला है। जहां मंगलवार और बुधवार को तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की भी संभावना है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। करीब 40 डिग्री तापमान में तप रहे अंबाला वासियों के लिए यह राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें