फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली एक व्यक्ति की जान, 10 हजार से ज्यादा को लगा टीका

विज्ञापन
Corona took one person's life, more than 10 thousand got vaccinated - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। जिले में वीरवार को एक बार फिर कोरोना ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बुधवार को करीब दो माह बाद पहली बार कोरोना से कोई जान नहीं गई थी। जिले में 10028 लोगों को वीरवार को बचाव का टीका लगा। वहीं दूसरी और जिले में 25 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में वीरवार को पिछले तीन महीनों की सबसे कम संक्रमण दर 0.91 प्रतिशत दर्ज की गई। अभी तक जिले में कोरोना से 495 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में ओवर ऑल संक्रमण दर 7.02 प्रतिशत दर्ज की गई। वीरवार को 60 संक्रमित व्यक्ति कोरोना से मुक्त भी हुए। अब तक जिले में 29047 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। जून महीने की बात करें तो इस महीने अभी तक 15 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भी अब करीब 52 मरीज भर्ती
उधर जिलेभर के विभिन्न अस्पतालों में इस समय करीब 52 मरीज कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इनमें से करीब 48 मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं इन सभी को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जिले में इस समय कोरोना से रिकवरी रेट 97.34 और मृत्युदर 1.63 प्रतिशत चल रही है। अब तक 4 लाख 28 हजार 417 सैंपल कोरोना जांच के लिए गए हैं। इनमें से 29 हजार 841 संक्रमित मिल चुके हैं। वीरवार को अंबाला शहर से 5, कैंट से 1, शहजादपुर व चौड़मस्तपुर से 6-6, बराड़ा से 4, नारायणगढ़ से 2 और मुलाना से एक नया केस मिला।
पहली बार लगी 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को दूसरी डोज
जिले में पिछले दो दिनों से वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को धक्के खाने से मुक्ति मिली हुई है। बुधवार को जिलेभर में करीब 9200 लोगों को टीका लगा था वहीं वीरवार को 10 हजार 28 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। अभी तक जिले में 4 लाख 57 हजार 65 लोगों को टीका लगा चुका है। इनमें से 3 लाख 50 हजार 706 को पहली और 1 लाख 6 हजार 359 को दूसरा टीका लगा चुका है। वीरवार की बात करें तो जिले में 1847 फ्रंट लाइन वर्कर, 172 हेल्थ वर्कर, 18 से 44 आयु वर्ग के 4490 को पहली जबकि 614 दूसरी डोज लगाई गई। बता दें कि जिले में पहली बार इस ग्रुप के सामान्य लोगों को दूसरा टीका लगा है। वहीं 45 से 60 आयु वर्ग में 1096 को पहला और 849 को दूसरा, 60 से अधिक आयु वर्ग में 269 को पहला और 691 को दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें