फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डायलिसिस करवाने आई महिला भी कोरोना पाजिटिव, चौथा कैंटेनमेंट जोन बना रतनगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले डायलिसिस करवाने छावनी पहुंची बुजुर्ग महिला अब कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। इससे पहले ठरवा का 42 वर्षीय व्यक्ति जो कि डायलिसिस करवाने आया था वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जोकि पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। जानकारी के अनुसार शहर के रतनगढ़ की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग 15 साल से शुगर की मरीज थी। पिछले तीन साल से छावनी नागरिक अस्पताल से उसकी डायलिसिस चल रही थी। महिला की सप्ताह में 2 से 3 बार डायलिसिस हो रही थी। 24 अप्रैल को महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर किया गया था। वहां पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इस बात की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। इस केस के साथ अंबाला में अब कुल 14 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले कैंट अस्पताल से महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया था और रिपोर्ट करनाल कल्पना चावला अस्पताल ने नेगेटिव भेजी थी। लेकिन अगले ही दिन पीजीआई ने महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव बता दी। डायलिसिस विंग का ही दूसरा मरीज कोरोना पॉजिटिव आने के कारण अब फिर इस विंग को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

चौथा कैंटेनमेंट जोन बना रतनगढ़, 400 घर दायरे में...
रतनगढ़ के उस एरिया को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है जहां महिला मरीज का घर है। इस दायरे में करीब 400 घर आते हैं। इसके अलावा 60 परिवार जो कि सीधे तौर पर महिला के संपर्क में आए हैं उनको होम क्वारंटीन कर दिया गया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग अंबाला कैंट टिंबर मार्केट, शहजादपुर और ठरवा को कैंटेनमेंट जोन घोषित कर चुका है।
जानिए क्या है महिला की केस हिस्ट्री: रतनगढ़ निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला जंगोमाजरा शहजादपुर की रहने वाली है। उसकी रतनगढ़ में शादी हुई थी। 15 साल से शुगर, बीपी और किडनी की समस्या से जूझ रही थी। इतना ही नहीं लीवर में ठीक नहीं है। 3 साल से अंबाला छावनी से डायलिससि करवा रही थी। शुक्रवार 24 अप्रैल को महिला को उस समय पीजीआई 32 रेफर किया गया जब उसकी सांसे उखड़ने लगी। इस दौरान जांच में महिला की किडनी के टेस्ट की खराब आई थी। अजय, सुमित और गुलशन उसे पीजीआई लेकर गए। गुलशन महिला का 42 साल का बेटा है। इसकी शादी लुधियाना में हुई है व पत्नी सहित 3 बच्चे हैं। अजय भी महिला का बेटा है और प्राइवेट टंपू ट्रेवलर में चालक है व शहजादपुर में विवाहित है। अजय के पास एक लड़की है। कोरोना पॉजिटिव महिला की एक लड़की भी है जोकि लुधियाना में बिहाई हुई है और उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें