फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना ने ली जान, 50 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना ने बुधवार को एक और शख्स की जान ले ली। 60 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। जबकि जिले में 50 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार 850 हो गई है। वहीं राहत की बात यह रही कि 37 मरीज कोरोना से पूरी तरह स्वास्थ्य हुए। जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 252 हो गई। वहीं इस समय जिले में 464 मरीजों का इलाज चल रहा है और 134 मरीज कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ चुके है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है वह शुगर का मरीज था और वह बाई पेप सपोर्ट पर थे। उन्होंने बताया कि अंबाला सिटी मे 24, कैंट में 5, शहजादपुर में 8, मुलाना में 5, बराड़ा में 1, नारायणगढ़ में 1 व चौड़मस्तपुर में 6 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें