अंबाला/ मुलाना। कोरोना अब फिर से जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार को कोरोना के 57 नए केस सामने आए वहीं मुलाना के गाव पौंटी गांव की रहने वाली कोरोना संक्रमित 64 वर्षीय बुजुर्ग महिलस की सोमवार दोपहर मौत हो गई। सोमवार शाम मुलाना स्वास्थ्य विभाग टीम की देखरेख में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका संस्कार किया गया।
मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला 19 नवंबर को कोरोना संक्रमित होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल हुई थी। बुजुर्ग को शुगर, बीपी व हाइपरथाईडरनिज्म बीमारियों ने भी घेरा हुआ था। इलाज के दौरान महिला की किडनी फेल हो गई थी। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9885 हो गई है। इनमें से 410 एक्टिव हैं जबकि 119 की मौत हो चुकी है। शेष को डिस्चार्ज किया जा चुका है।