फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने दो बुजुर्गों सहित 4 लोगों की ली जान, स्वास्थ्य विभाग कर पाया तीन की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में कोरोना का कहर बरकरार है। शुक्रवार को कोरोना से 4 लोगों की जान चली गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 3 की पुष्टि की लेकिन चौथी मौत की कोरोना से पुष्टि बराड़ा के सीनियर मेडिकल अधिकारी द्वारा ही की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 3 मौत के साथ अब तक जिले में 56 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 168 नए संक्रमित आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5444 और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1069 हो गई है। अब तक जिले में 4319 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए 110 मरीज भी शामिल हैं। अब जिले में रिकवरी रेट गिरकर 80 से नीचे और मृत्यु दर 1 प्रतिशत के पार चली गई है।
विज्ञापन

कहां से हैं चार मरने वाले
शुक्रवार को पहली मौत अंबाला शहर नाहन हाउस निवासी 62 साल के बुजुर्ग की हुई। दूसरी मौत 70 साल की महिला की हुई जोकि केसरी साहा की रहने वाले थी। वहीं तीसरी मौत 59 साल के पुरूष की हुई जो सदर बाजार अंबाला कैंट के रहने वाले थे। चौथी मौत 54 साल के व्यक्ति की हुई जोकि बराड़ा के रहने वाले थे। इनकी मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर नहीं की। हालांकि सीएचसी इंचार्ज डॉक्टर बीरबल ने बताया स्पष्ट करते हुए कहा कि केसरी निवासी 70 वर्षीय महिला का एंटीजन टेस्ट करवाया गया था और वह कोरोना पॉजिटिव मिली। उसको एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना की कोविड यूनिट में दाखिल करवाया गया। उसे सांस लेने में परेशानी आ रही थी। दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई। वहीं बराड़ा निवासी एक 54 वर्षीय व्यक्ति का बुधवार को सीएचसी बराड़ा में रेपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें वह संक्रमित निकला था। जिसे बुधवार को ही एमएम मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें