फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल की बुजुर्ग सहित 3 मौत, दो में मिला कोरोना, 190 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
corona - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। जिले में कोरोना विकराल रूप धारण करता जा रहा है। रविवार को कुल तीन मौत हुई। इनमें बराड़ा के गांव सिंबला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हुई जबकि बलदेव नगर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति के अलावा छावनी में मृत पाई गई 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी संक्रमित पाई गई है। इस तरह अब तक जिले में 43 लोगों की कोरोना जान ले चुका है। रविवार को एक दिन में रिकार्ड 190 नए मरीज सामने आने से जिले में संक्रमितों की संख्या 4585 हो गई है। 102 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद 3754 मरीजों को अब तक कोरोना संक्रमण से जिले में मुक्ति मिल चुकी है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 788 रह गई है। अब तक जिले में 68 हजार 405 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। 43 मौत के बावजूद राहत इस बात की है कि जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी भी एक प्रतिशत से नीचे है।
विज्ञापन

अनियंत्रित था महिला का शुगर, बुजुर्ग था दिल की बीमारी से ग्रस्त
छावनी नागरिक अस्पताल में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इस दौरान महिला का अनियंत्रित शुगर था। इसके बाद महिला का सैंपल लिया गया था जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गई। इसी तरह बलदेव नगर में 65 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति को दिल की भी बीमारी भी थी।
तहसीलदार की अगुवाई में हुआ संस्कार
बराड़ा। सिंबला गांव में जिस 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई उसका संस्कार प्रशासन की मौजूदगी में कर दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार बराड़ा सुखदेव सिंह, सीएचसी इंचार्ज डॉक्टर बीरबल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। हालांकि महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

अंबाला शहर से आए सबसे ज्यादा मामले
जिले में आए 190 केस में से 101 नए केस अंबाला शहर, 51 केस अंबाला छावनी, 19 मामले चौड़मस्तपुर ग्रामीण एरिया, 12 मामले मुलाना, 4 शहजादपुर और 3 बराड़ा से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें