अंबाला। सुंदर नगर निवासी 12 वर्षीय नेहा पतंग उड़ाते समय अचानक छत से गिर गई। शोर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत में कोई सुुुधार न होने पर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बच्ची के पिता शिवशंकर के अनुसार वह शाम के समय रोजाना की तरफ अपनेे ही घर की छत पर पतंग उड़ा रही थी। परिवार के बाकी सदस्य नीचे काम में व्यस्त थे कि अचानक से बच्ची के चीखने की आवाज आई। जैसे ही छत पर पहुंचे तो नेहा नीचे गिरी हुई थी और सिर से खून बह रहा था।