अंबाला सिटी। कोराना का कहर बरकरार है। जिले में वीरवार को कोरोना से 18 वीं मौत है। वहीं 77 नए मामले सामने आए। इसमें 35 मरीज अकेले मुलाना से मिले हैं। ज्यादातर एक मिल में काम करने वाले लोग हैं। हालांकि 32 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है, अब जिल में एक्टिव मरीजों की संख्या 346 हो गई है। अभी तक 1523 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1887 हो गई है। जिस बुजुर्ग की मौत हुई वह अंबाला सिटी सेक्टर 9 के रहने वाले थे। वीरवार पंचकूला के एलकेमिस्ट अस्पताल उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. कुलदीप ने बताया कि वह शुगर, और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से परेशान थे। इसके चलते उनके परिजनों ने उन्हें 17 जुलाई को अस्पताल में दाखिल कराया था। इलाज के पांच छह दिन के बाद उनका कोरोना टेस्ट हुआ तब रिपोर्ट पाजिटिव आई।
जिस मिल से मिले केस वहां काम करते हैं 90 श्रमिक
मुलाना क्षेत्र में एक राइस मिल है। वहां पर कुल 90 श्रमिक काम करते हैं। डाक्टरों का कहना है कि इसमें से ज्यादातर श्रमिक बाहर से आए हैं। इनमें से कही कोई एक संक्रमित हुआ। इसके बाद संक्रमण का दायरा बढ़ता गया। बड़े पैमाने पर मिल में काम कर रहे लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए। वीरवार रिपोर्ट आई तब पता चला कि 35 श्रमिक पाजिटिव हैं। इसके पहले 4 श्रमिक पाजिटिव मिले थे। मिल की बात करे तो वहां से अब तक कुल 39 केस सामने आ चुके हैं।
यहां से आए नए केस
वीरवार को आए 77 केस में 12 केस सिटी से हैं और 9 केस कैंट से हैं। 35 केस मुलाना और 3 केस नारायणगढ़ से, 3 मरीज बराड़ा, 5 मरीज शहजादपुर और 10 केस चौड़मस्तपुर से सामने आए है। अब तक जिले में 40 हजार 662 सैंपल लिए जा चुके हैं। वीरवार को अंबाला के 211 कंटेनमेंट जोन में 42 लोगों के सैंपल लिए गए।