फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को रही राहत कोरोना के मात्र 9 केस आए 38 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सावन का आखिरी सोमवार जिलेवासियों के लिए राहत भरा रहा और मात्र 9 नए केस ही सोमवार को सामने आए जोकि पूरे सावन माह में सबसे कम रिकार्ड रहा। दूसरी राहत यह भी रही कि 38 मरीजों को कोरोना से मुक्ति मिल गई। अब तक जिले में कुल 1398 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं अब तक कुल 1710 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 17 मरीजों की इस खतरनाक बीमारी से मौत हो चुकी है। अब जिले में करीब 295 एक्टिव केस बचे हैं।
विज्ञापन

सिक्योरिटी जमा करवाएं और लें ओक्सीमीटर
स्वास्थ्य विभाग ने अब नई पहल की है। सीएमओ डाक्टर कुलदीप ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनके घरों में अलग से ओइसोलेट होने की व्यवस्था है वह विभाग से प्लस ओक्सीमीटर लेकर घर में व्यवस्था कर सकते हैं। बाजार में ओक्सीमीटर की कीमत करीब 1400 रूपये है। यदि कोई खुद व्यवस्था नहीं कर सकता तो स्वास्थ्य विभाग को 500 रूपये सिक्योरिटी के जमा करवाकर यह ले सकता है। उन्होंने कहा कि मरीज के स्वास्थ्य को देखने के लिए यह बेहद जरूरी है।
यह आए नए मामले
- मॉडल टॉउन का 35 साल के युवक, कैंट के हरगोलाल इलाके से एक 74 साल की बुर्जुग महिला और 6 साल का बच्चा, सिटी अशोक विहार का 32 साल का युवक, सेक्टर सात का 49 साल के व्यक्ति, सिटी के बलदेव नगर इलाके में 32 साल का युवक, सिटी नया बांस बाजार की रहने वाली 22 साल की युवती, सिटी पटेल नगर का रहने वाला 35 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कंटेनमें जोन से लिए गए सैंपल
सोमवार को जिले के 216 कंटेनमेंट जोन से 37 लोगों के सैंपल लिए गए और खांसी जुकाम और बुखार के लक्षण वाले 23 मरीज के सैंपल लिए गए हैं। इस मामले में सीएमओ का कहना है कि औसतन रोज 400 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन में इस तरह से आए नए केस
29 जुलाई बुधवार 75 केस
30 जुलाई वीरवार 75 केस
31 जुलाई शुक्रवार 48 केस
1 अगस्त शनिवार 83 केस
2 अगस्त रविवार 75 केस
सोमवार को 9 केस सामने आए हैं और 38 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। सोशल डिस्टेसिंग और एतिहात बरत कर इस रोग से बचा जा सकता है।
-डॉ कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें