अंबाला। 33 केवी पॉवर हाउस बंद होने के कारण आज हरगोलाल और हाउसिंग बोर्ड फीडर की बिजली बंद रहेगी। ये जानकारी छावनी सब यूनिट नंबर 2 एसडीओ प्रियंक जांगड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि रिपेयर कार्य के चलते हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ट्रिब्यून कॉलोनी, सुभाष नगर, सिकलीगर मोहल्ला, हरगोलाल रोड,आलू गोदाम, टिंबर मार्केट, बंगाली मोहल्ला में सुबह 9 से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।