फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल था मरीज, आपरेशन से चंद मिनटों पहले निकला पॉजिटिव, डाक्टरों में हड़कंप

विज्ञापन
corona - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन से पुरुष सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट मरीज की कोरोना रिपोर्ट आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। यह रिपोर्ट मरीज के ऑपरेशन करने से चंद मिनटों पहले ही अस्पताल स्टाफ को मिली। इसके बाद मरीज के ऑपरेशन को रद्द कर दिया है। साथ ही डाक्टरों के सैंपल करवाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी कर दी गई है। वहीं एहतियात के तौर पर अस्पताल के मेन गेट को बंद कर किसी भी वाहन को आने पर रोक लगा दी है। साथ ही अब मेन गेट से ही मरीजों व तीमारदारों के थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे कोई भी संदिग्ध मरीज अस्पताल के वार्ड में न जाकर पहले अपना कोरोना टेस्ट करवाए।
विज्ञापन

पहले भी इमरजेंसी वार्ड और जच्चा बच्चा वार्ड में मिल चुका है संक्रमित
इससे पहले भी अस्पताल में कोरोना मरीज की एंट्री हो चुकी है। जहां पहले एक मरीज इमरजेंसी वार्ड में पॉजिटिव पाया गया था। वहीं जच्चा-बच्चा वार्ड में भी महिला और दो नवजात पॉजिटिव मिले थे। उस समय भी एहतियात के तौर पर डाक्टरों का कोरोना टेस्ट किया गया था। वहीं अब मरीज के संपर्क में आए अन्य स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
ऑपरेशन से पहले मरीज का लिया जाता है कोरोना सैंपल
बता दें कि ऑपरेशन से पहले हर मरीज का कोरोना सैंपल लिया जाता है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज का ऑपरेशन किया जाता है। अगर मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो मरीज के आपरेशन को आगे के लिए स्थगित कर दिया जाता है। जिससे स्टाफ के साथ साथ मरीज भी सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें