अंबाला। गांव कोट कछुआ में चल रहे नए पंप के कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पडाव पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना पडाव पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि वह एसडीओ एमईसीएच एसवाईएल अंबाला में तैनात है और कोट कछुआ कलां में नए पंप हाउस का कार्य उसके अधीन चल रहा है। जिसमें 500 केवीए का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है जिसमें से कल रात को किसी व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से तांबे की तारों को चोरी करके ले गया, उसे यह सूचना हेल्पर राजेश कुमार ने दी। जिसके बाद उसने मौके पर जाकर देखा इस मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद