फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनुबंधति बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ के बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। कार्यालय में बैठकर काम कर रहे तकनीकी कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र में भेजने को लेकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन एवं अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लंबित मांगों एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर बुधवार को सब यूनिट के प्रधान कृष्ण पंडित के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ और कार्यकारी अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंच का संचालन करते हुए संदीप सैनी और यूनिट प्रधान एस कुमार सैनी ने बताया कि एसडीओ एवं कार्यकारी अभियंता ने यूनियन को बुलाकर कर्मचारियों की समस्त मांगो को मानने की सहमति जताई थी ओर यूनियन से एक हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन दोनों अधिकारी यूनियन की जो मुख्य मांग, तकनीकी कर्मचारी, सहायक लाइनमैन व लाइनमैन जो बाबू के तौर पर क्लर्क बनकर सीटों पर काम कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में लगाया जाए ताकि अतिरिक्त कार्यभार झेल रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके। यूनियन ने दोनों अधिकारियों को पहले भी कई बार मांग दिया है, बावजूद इसके कोई भी मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें