फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संविधान जागृति यात्रा निकाल लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
संविधान जागृति यात्रा के दौरान भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बाजार से गुजरते हुए। 
विज्ञापन
अंबाला सिटी। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भीम आर्मी एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से वीरवार को संविधान जागृति यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व सिटी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी पारुल नागपाल ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन

यात्रा में बढ़-चढ़कर सभी लोगों ने भाग लिया तथा संविधान के बारे में लोगों को जागृत किया। यह यात्रा मानव चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्र व बाजार से होती हुई वाल्मीकि चौक पर संपन्न हुई। पारुल नागपाल ने बताया कि संविधान सभी वर्ग के लोगों को बराबरी का हक दिलाता है। यह भारत का पवित्र कानूनी ग्रंथ है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को आधिकारिक तौर पर अपनाया था। 26 जनवरी 1950 को पूर्णतया स्वतंत्र भारत के संविधान को लागू किया गया। इस मौके पर भीम आर्मी भारत एक मिशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा, राजेश कुमार जिला अध्यक्ष अंबाला, बलजीत सिंह जिला अध्यक्ष आसपा (कांशीराम), रवि बलाना जिला महासचिव, रजत सुल्लर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें