फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कांग्रेस की अनुशासन कमेटी को मिली शिकायतें

Sun, 23 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने शनिवार को कैंट कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों समेत दूसरे नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने साफ कहा कि पार्टी लाइन के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ अब ठोस कार्रवाई होगी। बेशक बयान देने वाले पार्टी के विधायक व वरिष्ठ नेता ही क्यों न हों।
विज्ञापन

अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि हिसार व सिरसा से उन्हें कुछ शिकायतें मिली हैं, जिसमें पार्टी के नेताओं के फोटो कार्यक्रम के बैनर पर नहीं लगाए। वहीं कुछ मामलों पर समाचार पत्रों की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। ऐसे नेताओं को नोटिस देकर जवाब लिया जाएगा। नोटिस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर कड़ी करवाई होगी। पार्टी या फिर किसी पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मलिक ने कहा कि अनुशासन समिति का कोई सदस्य या चेयरमैन किसी गुट का नहीं है।
हाल ही में सांसद कुमारी सैलजा का फोटो न लगाने का मामला और सभा में कांग्रेस नेताओं के बीच का विवाद सामने आया था। बैठक में समिति के सदस्य पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार धंतौड़ी तथा सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं : समिति के सदस्य सचिव रोहित जैन ने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से बनाई गई अनुशासन कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। पूरी कमेटी जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रही है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन कमेटी पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रही है। जैन ने बताया कि कुछ नेता मीडिया, सोशल मीडिया व दूसरे प्लेटफॉर्म पर पार्टी नेताओं के खिलाफ बेवजह की बयानबाजी कर संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें भी मिली हैं जिनका अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद पुख्ता सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें