फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला सिटी के जगाधरी चौक पर स्थित घंटाघर पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
सिलिंडर और चूल्हा बाइक रेहड़ी पर लेकर निकले, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की अगुवाई
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर,

अंबाला सिटी। हरियाणा में एलपीजी सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी सिटी के अंबिका देवी मंदिर से सिलिंडर और चूल्हा बाइक रेहड़ी पर लेकर निकले। महिलाओं ने थाली चमच बजाकर विरोध किया। कुछ कांग्रेसियों ने सिर पर सिलिंडर और चूल्हा रखकर विरोध दर्ज कराया।
हरियाणा प्रदेश के सह-प्रभारी जिेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडथे विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कीमतें तत्काल कम नहीं की गईं और आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो पूरे हरियाणा में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन में विधायक निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, दुष्यंत चौहान, अनुशासन समिति के सचिव रोहित जैन और महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनता पर महंगाई का बोझ : राव नरेंद्र

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ लेकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलिंडर में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 500 रुपये में सिलिंडर देने का वादा किया था, लेकिन आज स्थितियां इसके उलट हैं। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई हटाओ के नारों के बीच सड़क पर चूल्हा लाकर विरोध दर्ज कराया। ढाबा संचालकों ने भी अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि कॉमर्शियल गैस की कमी के कारण उनके कारोबार ठप होने की कगार पर है।

अंबाला सिटी के जगाधरी चौक पर स्थित घंटाघर पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें