संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सरकार की नीतियों और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के साथ हुई कथित अमानवीय प्रताड़ना के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता अधिवक्ता पार्किंग के पास एकत्रित हए। यहां से एकत्रित होकर हाथों में झंडे व पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। यहां उपायुक्त अजय सिंह तोमर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला की ओर से किया गया।
इस अवसर पर शहर विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रशासनिक सेवा में ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए शर्मनाक है। वरिष्ठ अधिकारी पूरण कुमार को इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी कि अंततः उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा दुखद कदम उठाया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अंबाला शहरी पवन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ग्रामीण दुष्यंत चौहान, जिलाध्यक्ष अंबाला कैंट परविंद्र सिंह ढिल्लो के संयुक्त नेतृत्व में हुआ।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी रामकिशन गुर्जर, जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, दुष्यंत चौहान व परिवंद्र सिंह ढिल्लो ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, अशोक मेहता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हिम्मत सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन, मिथुन वर्मा पार्षद, राजविंद्र कौर पार्षद सहित अन्य मौजूद रहे।
बसपा ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों के गिरफ्तारी की मांग
अंबाला सिटी। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के तत्वावधान में जिला अंबाला यूनिट की ओर से एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या के मामले में प्रदर्शन किया गया। बसपा कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठे और यहां प्रदर्शन किया। इसके उपरांत उपायुक्त अजय सिंह तोमर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। यह प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश के राज्य कोऑर्डिनेटर विशाल गुर्जर के नेतृत्व में किया गया।
बहुजन समाज पार्टी के राज्य कोऑर्डिनेटर ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में डीजीपी हरियाणा एवं एसपी रोहतक एवं नामजद अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। मुकदमा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धारा 112 के तहत चलाया जाए। इस मामले की निगरानी उच्चतम न्यायालय या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से की जाए। मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। इस दौरान करनैल सिंह नगला प्रदेश सचिव, फरभूषण पतरेहडी जिला अध्यक्ष अंबाला, जिला प्रभारी अमन कुमार ढकोला, रविंद्र सिंह धीमान, राम चंद्र, सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह भानोखेड़ी व अन्य मौजूद रहे।
शहर में उपायुक्त कार्यालय पर आईपीएस वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करत