संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय आईटीआई संस्थानों में कई बार दाखिला प्रक्रिया चलने के बाद भी सीट खाली पड़ी हैं। यह सीट भरने के लिए अब दोबारा से प्रक्रिया शुरू हुई है। संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। यह दाखिले 17 अक्तूबर तक चलेंगे। जिले में 7 राजकीय आईटीआई में कुल 3328 में से सीट 697 सीट खाली पड़ी हैं। इन सीट को भरने के लिए दाखिले किए जा रहे हैं।
वहीं, राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में सोमवार को 182 रिक्त सीट पर दाखिला लेने के लिए कुल 2 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से एक छात्र ने कोपा एनसीवीटी ब्रांच में दाखिला लिया। संस्थान प्राचार्य दिनेश सिंह राणा ने बताया कि संस्थान में फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्नीशियन, पेंटर जनरल, एलओएमएम, डीएमएम, एडवांस सीएनसी, आर्किटेक्चुरल ड्रॉफ्समैन, सायल टेस्टिंग, वेल्डर फील्टर ड्यूल एवं अन्य ब्रांच में सीट रिक्त पड़ी हैं।
इन संस्थान में इतनी कुल सीट तो इतनी खाली
संस्थान कुल सीट भरी सीट
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर 1188 182
राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर 544 216
राजकीय आईटीआई भारांपुर 388 138
राजकीय आईटीआई हसनपुर 112 13
राजकीय आईटीआई अंबाला कैंट 304 58
राजकीय आईटीआई नहौनी 212 102
राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली 520 132
राजकीय आईटीआई नारायणगढ़ महिला 60 38
27 व 28 अक्तूबर को करवाया जाएगा जिला युवा महोत्सव
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर के प्राचार्य दिनेश सिंह राणा ने बताया कि जिला अंबाला में जिला युवा महोत्सव का आयोजन उपायुक्त अजय सिंह तोमर के नेतृत्व में 27 व 28 अक्तूबर को करवाया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते है। कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक सांग, कविता, कहानी लेखन, पेटिंग, लेखन, समूह लोक इंस्ट्रूमेंटल, गायन और विज्ञान मेला भी लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रथम विजेता को 3100, द्वितीय विजेता को 2100 और तृतीय विजेता को 1100 एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।