फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल दिवस पर पाठशाला में पहुंचे कांग्रेसी, बांटे फल और किताबें

विज्ञापन
अंबाला छावनी की मेरी पाठशाला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व बच्चे। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर छावनी स्थित मां की पाठशाला में कांग्रेस नेताओं ने जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर फल व किताबें वितरित कीं।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस प्रधान अमनदीप सिंह शेरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद सुधीर जायसवाल और युवा नेता अतुल महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। नेताओं ने पाठशाला के संचालक एसपी शर्मा के निशुल्क शिक्षा देने के सेवाभाव की सराहना की। इस दौरान भास्कर शर्मा, सुनील ठाकुर, पंकज शर्मा, सोम बक्शी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें