फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक से अंबाला पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार की सुबह पौने पांच बजे ट्रक से अचानक अंबाला पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में माथा टेककर अरदास की। इसके बाद वह कुछ देर तक जत्थेदारों से बात करते रहे। फिर ट्रक चालकों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इसके बाद वह ट्रक में ही सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

दरअसल, राहुल गांधी की यह ट्रक यात्रा इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी इसकी भनक नहीं लगी। बताया जाता है कि राहुल गांधी दिल्ली से हिमाचल के लिए चले थे। इस दौरान अचानक अंबाला में रुके और फिर सुबह ट्रक में बैठकर चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए। ट्रक यात्रा के दौरान राहुल गांधी के ट्रक के आगे सुरक्षा कर्मियों की एक गाड़ी ताे ट्रक के पीछे तीन गाड़ियां चलती दिखाई दीं। जिस ट्रक में वह बैठे थी उसके ड्राइवर से वह लगातार विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से ही तय किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। इससे पहले मंगलवार की सुबह जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया तो कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को आमजन का नेता साबित करने में जुट गए, जिसे लेकर भाजपाइयों ने भी निशाना साधा।
-

भारत जोड़ाे यात्रा में पहनी टी-शर्ट में दिखे राहुल

भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक विशेष प्रकार की टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा करते नजर आए थे। इसे लेकर देशभर में खूब चरचा रही। अब एकबार फिर ट्रक यात्रा के दौरान राहुल गांधी उन्हीं कपड़ों में दिखाई दिए, जिसे लेकर लोगों में चरचा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें