अंबाला सिटी। वार्डों के ड्रा निकाले जाने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। कई मौजूदा पार्षदों के वार्ड आरक्षित या ओपन होने से उन्हें झटका लगा है। ऐसे में वह अब अपनी चुनावी गोटियों को फिट बिठाने के लिए वार्डों की सूची पर मंथन कर रहे हैं। 2020 के चुनाव में वार्ड-10 पहले ओपन था। इस वार्ड को अबकी बार बीसी-बी महिला आरक्षित किया गया है। ऐसे में मौजूदा कांग्रेस से पार्षद मिथुन वर्मा अधिवक्ता के सामने भी चुनाव लड़ने की चुनौती खड़ी हो गई है।
इसी तरह वार्ड-11 एससी महिला आरक्षित था। इस वार्ड से राजिंद्र कौर कांग्रेस से पार्षद हैं। उनका वार्ड भी इस बार 15 है, इस वार्ड को ओपन कर दिया गया है। वहीं, डिप्टी मेयर राजेश मेहता का वार्ड-5 ओपन और सीनियर डिप्टी मेयर का वार्ड-8 महिला आरक्षित ही रखा गया है। वार्ड-7 एससी महिला आरक्षित था। अब इस वार्ड को एससी ओपन रखा गया है। वार्ड-7 से मोनिका मल पार्षद हैं। उन्होंने शनिवार को बैठक में वार्ड-2 को एससी महिला आरक्षित करने को लेकर विरोध भी जताया था, क्योंकि उनका कहना था कि जब वह बाहर थे तो एससी महिला वार्ड का ड्रा निकाल दिया गया, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
कांग्रेस पार्षद बोले- जानबूझकर ऐसा किया गया
कांग्रेस पार्षद मिथुन वर्मा अधिवक्ता ने वार्डों के ड्रा निकाले जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी का मामला हाइकोर्ट में चल रहा है। अभी इस मामले में 21 जनवरी को सुनवाई होनी है। इस मामले को उन्होंने हाइकोर्ट में चुनौती दी है। भाजपा की ओर से डर के कारण उनके वार्ड को बीसी-बी महिला किया गया है। वर्मा ने कहा कि उनको न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
-
नगर निगम के 20 वार्ड पहले ऐसे थे आरक्षित
1 एससी
2 एससी
3 ओपन
4 बीसी
5 ओपन
6 ओपन
7 एससी महिला
8 ओपन
9 महिला
10 ओपन
11 एससी
12 महिला
13 ओपन
14 एससी महिला
15 ओपन
16 ओपन
17 महिला
18 एससी
19 ओपन
20 ओपन
-
इस बार ऐसे किए गए आरक्षित
वार्ड स्थिति
1 ओपन
2 एससी महिला
3 ओपन
4 बीसी-ए ओपन
5 ओपन
6 महिला
7 एससी ओपन
8 महिला
9 महिला
10 एससी ओपन
11 बीसी-बी महिला
12 ओपन
13 ओपन
14 महिला
15 ओपन
16 ओपन
17 ओपन
18 ओपन
19 ओपन
20 बीसी-ए महिला