अंबाला कैंट के कैपिटल चौक से व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मुलाजिमों को सम्मानित कर
अंबाला। कैंट के व्यस्त कैपिटल चौक पर शुक्रवार को खाकी का एक ऐसा चेहरा देखने को मिला, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। जहां पुलिस के जवान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट रहे थे, वहीं एक मुलाजिम ने छाती में दर्द से कराह रहे बाइक सवार को बाइक से आनन-फानन कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पता चला कि व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था। समय पर उपचार मिलने के बाद उसकी जान बच गई। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने ईएसआई सरवन कुमार, होमगार्ड अजय कुमार, होमगार्ड मोहित को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद