फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा हुकुमसर साहिब में समागम 24 से

विज्ञापन
रवालों ​स्थित गुरुद्वारा श्री हुकुमसर साहिब। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रवालों गांव स्थित गुरुद्वारा श्री हुकुमसर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान धार्मिक गुरमति समागम कराया जाएगा। इस मौके पर दल बाबा विधिचंद भी हाथी और घोड़ों के साथ पहुंचेगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री हुकुमसर साहिब के मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 24 नवंबर रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। 26 नवंबर मंगलवार को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। श्री अखंड पाठ के भोग सुबह 9 बजे डाला जाएगा। इसके उपरांत सुबह नाै से दोपहर एक बजे तक दीवान सजाए जाएंगे।
दोपहर के उपरांत दल बाबा विधिचंद की ओर से महला खेला जाएगा और घौड़ दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हाथी और घौड़े करतब दिखाएंगे। वहीं, इस समागम का आयोजन हर वर्ष गुरुद्वारा साहिब में किया जाता है। समागम में तीन दिन तक आसपास गांव समेत कई जगहों से संगत पहुंचती है। घौड़ दौड़ को देखने के लिए संगत में काफी उत्साह होता है। बीती 18 अक्तूबर को गुरुद्वारा श्री हुकुमसर साहिब में संत बाबा सावण सिंह जी की 18वीं बरसी मनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें