अंबाला कैंट। कैंट के हलवाई बाजार में अतिक्रमण की वजह से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, जिस वजह से वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
लोगों ने डीसी अंबाला से कब्जे हटवाने की मांग की है। कैंट निवासी सतीश, राहुल, राकेश, राजेश, मनप्रीत का कहना है कि इस बाजार में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों से लगभग 10 से 15 फुट तक बाहर सामान रखने के कारण रोजाना यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है।
लोगों के अनुसार इसी अतिक्रमण की वजह से शाम को तो यहां जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों के अनुसार इसकी शिकायत वे कई बार नगर निगम अंबाला कैंट में भी कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने डीसी अंबाला से कब्जे हटवाने की गुहार लगाई है।