फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टूटी सड़कों की सुधरेगी हालत, निगम बनाएगा 300 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहरी क्षेत्र में कई सड़कें की खस्ता हाल में हैं। इन सड़कों को बनाने के लिए पार्षद और स्थानीय लोग भी मांग कर चुके हैं, लेकिन निगम ने इसके लिए कोई खास कदम नहीं उठाया। अब चुनाव खत्म के बाद आचार संहिता हटने से शहर के विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई।
विज्ञापन

निगम ने शहर की 150 सड़कों को बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही वर्कऑर्डर जारी जाएंगे। इसके बाद 150 और सड़कों की निविदा लगाई जाएगी। वहीं, शहर के जंडली, नई सब्जी मंडी क्षेत्र, रेलवे रोड, सर्कुलर रोड, जगाधरी गेट से चार नंबर चौकी तक, चार नंबर चौकी से दो खंभा चौक तक, घासमंडी से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाली, नावल्टी चौक से तंबाकू फैक्टरी तक सड़क टूटी पड़ी हैं। इन सड़कों में गड्ढे होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़क तो ऐसी हैं, जो कुछ समय पहले ही इंटरलॉकिंग से बनी थी। इन सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
फोटो-14
पांच गांवों की 20 से ज्यादा सड़के खस्ता हाल

वार्ड-1 के पार्षद जसबीर सिंह उनके वार्ड क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता है। देवीनगर से कमल विहार, जैन कॉलेज से घेल मोड और निगम में आने वाले उनके एरिया के पांचों गांवों में करीब 20 सड़कें ऐसी हैं, जो दोबारा बनाई जानी हैं। कमल विहार में 10 से 15 सड़क, हीरा नगर में 10 सड़क टूटी पड़ी हैं। सबसे ज्यादा बुरी हालत नई सब्जी मंडी वाली सड़क की है। यह सड़क कई बार निगम अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी नहीं बनी। वह इस बारे में सोमवार को आयुक्त नगर निगम से मिलेंगे।
विज्ञापन

फोटो-16
दो सड़कों को बनाने की निविदा लगाई
वार्ड 20 की पार्षद प्रीति सूद ने कहा कि वार्ड में दो सड़कों को बनाने के लिए निविदा लगाई गई है। वर्कऑर्डर होने पर इन सड़कों को बनाया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड में दो धर्मशालाएं भी बननी हैं। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू की गई है।
फोटो-13
जल्द शुरू होगा सड़क बनाने का काम
वार्ड-10 के पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि सर्कुलर रोड, नदी मोहल्ला, नई बस्ती में 80 लाख की लागत से सड़क बननी हैं। जिससे इलाकावासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। केपीएके स्कूल वाली रोड और रेलवे रोड की रिपेयर के लिए भी लिखा हुआ है। चुनाव के कारण यह कार्य अटक गए थे। अब इन कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा।
फोटो-17
बलदेव नगर में सड़कों के लिए 26 लाख का बजट
वार्ड-4 के पार्षद विजय चौधरी टोनी ने बताया कि बलदेव नगर समेत वार्ड में आनी वाली कॉलोनियों में कई सड़क बनवा दी गई हैं। स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं। अब दुआ नेशनल मॉडल स्कूल, नई आबादी नजदीक चंडीगढ़ रोड, बरनाला रोड, सुभाष नगर में सड़क बनाई जाएगी और ड्रेन भी बनेंगी। बलदेव नगर में सड़कों के लिए अलग से 26 लाख का बजट है। कई सड़क के वर्कऑर्डर हो गए हैं और कुछ के अभी होने हैं।
फोटो15
वर्जन
शहर में 150 सड़कों को जल्द बनवाया जाएगा। इन सड़कों को बनाने के लिए वर्कऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद 150 सड़कों की और निविदा लगाई जाएगी। शहर की टूटी सड़कों को जल्द बनाया जाएगा ताकि शहरवासियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें