फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ महीने बाद गली का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
नया बांस में गली निर्माण शुरू होने पर ड्रिल मशीन से किए गए सुराग। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नया बांस कॉलोनी में वर्क आर्डर जारी होने के आठ महीनों बाद गली का निर्माण कार्य शुरू हुआ। पिछले कई महीनों से एरिया वासी परेशानी का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने के लिए बीती पांच जून को खबर भी प्रकाशित कि थी। इसके बाद विभाग ने वीरवार को गली निर्माण का काम शुरू कर दिया है। गली के निर्माण के लिए निगम की ओर से आठ माह पहले ही वर्क आर्डर जारी हुआ था। 19 लाख रुपए की लागत से इस गली को इंटरलॉकिंग टाइलाें से बनाया जाएगा।
इससे पहले 23 लाख रुपए की लागत से नाले में अंडरग्राउंड पाइप डाला गया था। लेकिन इसके बाद गली में जगह जगह गड्ढे बन गए है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। अब गली को पहले पूरी तरह से उखाड़ा जाएगा और पाइप के लेवल के अनुसार ही निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां पर बना नाला कई जगहों से टूटा हुआ था। इसमें कई बार वाहन चालक व स्थानीय लोग गिर भी जाते थे। इसे देखते हुए स्थानीय पार्षद मेघा गोयल ने निगम में अंडरग्राउंड पाइप डालने के लिए आवाज उठाई थी। निविदा जारी होने के कई माह बीत गए लेकिन काम शुरू नहीं हुआ था। अब जाकर एरिया वासियों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

नया बांस में गली निर्माण शुरू होने पर ड्रिल मशीन से किए गए सुराग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें