फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कंक्रीट और मलबा अटे नाले और पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रेल पटरी के नीचे बनी पुलिया और नाले में बरसाती पानी की निकासी के लिए मेयर प्रतिनिधि और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नए फ्रेट कॉरिडोर के बनने के कारण ज्यादातर पुलिया में कंक्रीट और मलबा अटा है। करीब दो किलोमीटर की दूरी में फैली यह रेलवे पुलिया के नीचे बने स्पेन सेक्टर-9 के पीछे बने न्यू अंबाला सिटी स्टेशन से लेकर अंबाला शहर के पुराने रेलवे स्टेशन के बीच में हैं। अधिवक्ता संदीप सचदेवा के साथ रेलवे के अधिकारियों ने भी इन सभी जगह का निरीक्षण किया और यहां पर नालों को खुलवाने के लिए क्या प्रबंध करवाने हैं, इस पर चर्चा की।
रेल मंडल अधिकारी ने लिया पत्र पर संज्ञान
अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि कुछ दिन पहले रेल मंडल अधिकारी ने मेयर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए फ्रेट कॉरिडोर के अध्यक्ष को भी निर्देशित किया था कि वह रेलवे लाइन के नीचे सफाई कराकर सभी पुलिया और नालों को साफ करवाएं। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अब रेल मंडल अधिकारी के निर्देशों के बाद रेलवे लाइन के नीचे सभी पुलिया और नाले साफ कर दिए जाएंगे और जल्द ही इनके नीचे से निकलने वाले नालों का पानी सुचारू रूप से बाहरी इलाकों में निकल जाएगा। सफाई होने से लोगों को बरसाती सीजन में नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या बताई
इस मुख्य समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों ही मेयर शैलजा सचदेवा ने निगम आयुक्त, डीसी और रेल मंडल अधिकारी को ही पत्र लिखकर शहर में पानी निकासी में आने वाले रुकावट बारे अवगत कराया था। अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि रेलवे की ओर से बनाए नए फ्रेट कॉरिडोर के बनने के कारण ज्यादातर पुलिया में कंक्रीट और मलबा अटा हुआ होने के कारण जल निकासी में काफी रुकावट है। इसमें एडवोकेट संदीप सचदेवा ने रेल अधिकारियों को मुख्यतः स्पेन नंबर 78, 79, 80, 81, 82, 83 और 84 को चिह्नित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें