फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में पहुंची पीपीपी, राशन कार्ड व पेंशन से जुड़ी शिकायतेंं

विज्ञापन
नारायणगढ़ के उपमंडल कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनतीं एसडीएम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण शिकायतें लेकर पहुंचे। हडबौन गांव के सतपाल, अंधेरी की सरोज बाला और लखनौरा की सुनीता देवी ने बीपीएल राशन कार्ड कटने तथा परिवार पहचान पत्र में आ रही दिक्कतों को उजागर किया। नारायणगढ़ वार्ड-3 की निशी और डेरा के अमर सिंह ने पीपीपी में आय सत्यापन दुरुस्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन

वहीं, पंजलासा की प्रमिला और डैहर की बचनी देवी ने विधवा पेंशन शुरू कराने की गुहार लगाई। इसके अलावा, शाहपुर नुर्द पंचायत ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर भूमि पंजीकरण न होने और बीबीपुर के रविंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अपने खेत तक रास्ते के लिए पाइप डलवाने की मांग उठाई। एसडीएम ने सभी शिकायतों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसडीएम शिवजीत भारती ने बढ़ते तापमान और आगामी मानसून को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा, शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका और ग्रामीण इलाकों में बीडीपीओ व ग्राम पंचायतों के समन्वय से विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें