फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की गृहमंत्री के पास पहुंच रहीं शिकायतें, एसपी को जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए गृहमंत्री द्वारा लगाए जा रहे दरबार में प्रतिदिन लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इन शिकायतों में अधिकतर पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई न करने की शिकायतें शामिल हैं। इसको लेकर गृहमंत्री लगातार उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दे रहे हैं। वीरवार को भी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के जतिंद्र ने झगड़े के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री विज ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करनाल निवासी तेजिंद्र ने शिकायत दी कि उसके द्वारा दर्ज मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर की प्रियंका ने उसको धमकाने के मामले में शिकायत दी। वहीं पिपली निवासी संदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उससे हरियाणा शहरी प्राधिकरण के प्लॉट खरीद के नाम पर धोखाधड़ी की गई। गृहमंत्री ने संबंधित एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी तरह कुरुक्षेत्र निवासी शंकर भगवान ने चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की शिकायत गृहमंत्री को दी। यमुनानगर निवासी रणजीत सिंह ने पूर्व में दर्ज मामले में जांच की मांग, जगाधरी निवासी शमीम ने पूर्व में दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने, कलरहेड़ी में अंबाला मर्सी होम संचालकों ने बिजली का गलत बिल आने की शिकायत, घरौंडा निवासी राजिंद्र कुमार ने विदेश भेजने के नाम 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी, गांव पंजोखरा साहिब से आए शमशेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह व अन्य ने गांव की गली में हुए कब्जे की शिकायत गृहमंत्री को दी। विज ने संबंधित एसपी और उपायुक्त को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें