फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंकों में दो हजार के नोट जमा कराने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो हजार रुपये का नोट बैंकों में जमा कराने के लिए पहले ही दिन अच्छी भीड़ दिखी। बैंकों में दो हजार का नोट जमा कराने के लिए स्पेशल काउंटर बने हैं। इन काउंटर पर लोगों की लाइन टूटती नहीं दिखी। सिटी के कचहरी रोड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी काफी लोगों ने दो हजार रुपये का नोट जमा कराए।
विज्ञापन

बैंक में आए विशाल और ऋषिपाल ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बैंक में नोट जमा कराए हैं। बैंक में नोट जमा कराने के लिए काउंटर लगाया है। इसी तरह जिले के अन्य बैंकों में भी अलग काउंटर लगाए हैं। बैंक में लोग एक नोट से लेकर कई-कई नोट लेकर भी पहुंच रहे हैं, क्योंकि बाहर कई जगहों पर अब दो हजार का नोट नहीं लिया जा रहा। सबसे ज्यादा भीड़ बैंक की बड़ी ब्रांचों में देखी जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए लोग दो हजार के नोट लेकर पहुंच रहे हैं। पंप कर्मचारियों ने बताया कि दो हजार रुपये के नोट लेकर लोग पेट्रोल डलवा रहे हैं। दिन में करीब पांच से सात लोग दो हजार का नोट लेकर पहुंचते हैं।

लीड बैंक मैनेजर पुनीत कुमार ने बताया कि जिले में 32 बैंकों की 286 ब्रांच हैं। इन ब्रांच में सरकारी, प्राइवेट और सहकारी ब्रांच शामिल हैं। अभी बैंकों में एक बार में 20 हजार रुपये तक दो हजार के नोट बदलने की लिमिट है, मगर बैंक अकाउंट में दो हजार के नोट जमा कराने की कोई लिमिट नहीं है। 30 सितंबर तक पैसे बदलने और जमा कराने के लिए तारीख निर्धारित की गई है। मंगलवार को किस बैंक में दो हजार रुपये के कितने पैसे जमा हुए है, इसकी सूची बैंकों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें