फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंग बाजार के कपड़ा शोरूम में आग, मचा हड़कंप

Mon, 17 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
तंग बाजार के कपड़ा शोरूम में आग, मचा हड़कंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कैंट के पॉश बाजारों में से एक सौदागर बाजार में एक कपड़ा शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप का माहौल बन गया। चूंकि बाजार खासा तंग है, इसलिए आग को लेकर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के थोड़ी ही देर बार फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन इस आग से ऊपरी तल पर मौजूद लाखों रुपये का कपड़ा जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


हालांकि फायर बिग्रेड की मुस्तैदी से इस आग पर करीबन सवा घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया, लेकिन यदि आग और भड़कती तो बाजार को बड़ा नुकसान हो सकता था, क्योंकि इस तंगहाल बाजार में सभी शोरूम कपड़ों के हैं और एक-एक साथ सटे हुए हैं।

आदर्श इंपोरियम शोरूम मालिक पीयूष ने बताया कि शोरूम में सभी काम कर रहे थे, तभी तीसरी मंजिल से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। उसके बाद उन्हें गड़बड़ी का अहसास हुआ और तुरंत ऊपरी तल चैक करवाया गया। लेकिन आग की लपटे देखकर वे हैरान हो गए। जिसके बाद तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दे दी गई। उसके अनुसार ऊपरी तल पर काफी कपड़ा था, इस दौरान बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। अभी तक ये आगजनी की घटना का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है।
विज्ञापन


पड़ोसी दुकानदारों की सांसे थमी, दुकानों से माल हटाया
उधर, इस आगजनी की घटना को लेकर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया, लेकिन पड़ोसी दुकानदारों की सांसे थम गई। क्योंकि आसपास के शोरूम भी कपड़े के ही है। उन्होंने एहतिहातन अपनी दुकानदारों के ऊपरी तल के माल को हटाना शुरू कर दिया। जबकि संबंधित शोरूम से भी द्वितीय व प्रथम तल का माल भी फटाफट से समेटकर दुकान से बाहर किया गया। ताकि आग यदि भड़ककर नीचे आती है, तो ज्यादा नुकसान से बचा जा सके। लेकिन फायरबिग्रेड कर्मियों की मुस्तैदी से मशक्कत के बाद इस भड़की आग को तीसरी मंजिल पर ही काबू कर लिया गया।

दमकलकर्मियों की टीम आस पड़ोस के शोरूमों की छतों से चढ़कर संबंधित शोरूम की तीसरी मंजिल तक पहुंची और वहीं से पानी के बड़े पाइपों के जरिए कड़ी मेहनत से इस आग पर काबू पाने का काम किया और एक बड़े हादसे को टालने में अपना सहयोग दिया।

मंत्री विज भी पहुंचे, बांधा ढांढस
घटना की सूचना मिलने पर मंत्री अनिल विज मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित दुकानदार को ढांढस बांधा। उन्होंने मौके का मुआयना किया और राहत कार्य के दौरान वहीं उपस्थित रहे। उनके समर्थक भी उनके साथ रहे और इस राहत कार्य में सहयोग करते रहे। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया और वहां से रवाना हो गए। उधर, मकान मालिक का कहना है कि इस दौरान नुकसान तो बहुत ज्यादा हो गया है, लेकिन इसका सटीक आंकलन बाद में ही हो सकता है। उधर, इस दौरान कैंट पुलिस भी मौजूद रही और लोगों की भीड़ को घटना स्थल को दूर करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें