फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीदी दिवस को समर्पित समागम का शुभारंभ

विज्ञापन
छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में कथा करते कथावाचक बाबा हरबंस सिंह। समिति
विज्ञापन
अंबाला। शहीदी दिवस को समर्पित सालाना महान कथा कीर्तन समागम एवं अमृत संचार का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक छावनी के डीएवी पब्लिक स्कूल के साथ टांगरी पार खुले मैदान में होगा। इस मौके पर कथावाचक, रागी व ढाडी जत्था पहुंचेंगे। इसी कड़ी में 9 से 13 दिसंबर तक अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन होगा। इस समागम का आयोजन माता गुजर कौर लंगर कमेटी रामपुर मोड़ की ओर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

आज पालम विहार में होगा कीर्तन
10 दिसंबर मंगलवार को गुरुद्वारा साध संगत साहिब जी पालम विहार में कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से कमलजीत सिंह, बलदीप सिंह दिल्ली वाले शाम सात से रात नाै बजे तक कीर्तन करेंगे। 11 दिसंबर बुधवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में कीर्तन किया जाएगा। यहां हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब जींद से जसबीर सिंह, गुरुद्वारा श्री मोती बाग दिल्ली से हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंद्र सिंह खंडसाल पहुंचेंगे। शाम सात से रात नाै बजे तक कीर्तन होगा।
इसी तरह 12 दिसंबर गुरुवार को गुरुद्वारा नानक सर साहिब प्रभु प्रेम पुरम में कीर्तन के लिए हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से परमवीर सिंह और गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से कथावाचक गगनदीप सिंह अजरावर पहुंचेंगे। शाम 7 से रात 9 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 दिसंबर को गुरुद्वारा कलगीधर साहिब दयालबाग में हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से हरविंद्र सिंह, गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली से हेड ग्रंथी चरनजीत सिंह पहुंचेंगे।
विज्ञापन

फोटो- 43
संगत को गुरुबाणी से किया निहाल
अंबाला। हरगोलाल रोड गुरुद्वारा सिंह सभा में शहीदी दिवस को समर्पित कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री हुकुमसर साहिब रवालों के मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह और हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से दिलबर सिंह पहुंचे। उन्होंने शाम सात से नाै बजे तक संगत को गुरुबाणी से निहाल किया। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें