फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईटेंशन तार हटाने को रखा 20 दिन का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली निगम ने घर और विभिन्न संस्थानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार को हटाने के लिए दिसंबर के आखिर तक का लक्ष्य रखा है। इन्हें हटाने के लिए निगम काफी समय से कार्य कर रहा हैं। अंबाला सर्कल में 125 जगहों से इन तार को हटवा चुका है जबकि 24 जगह ऐसी हैं, जहां इन तारों की शिफ्टिंग का कार्य जारी है। निगम दिसंबर माह के आखिर तक इन जगहों से हाईटेंशन तार को हटाएगा।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम में अंबाला सर्कल में हाईटेंशन तारों का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। उसके लिए निगम ने सर्वे किया था और इन तारों को शिफ्ट करने के लिए करीब 151 करोड़ का बजट रखा गया था। यह कार्य काफी समय से चल रहा है।
केसरी, बराड़ा और ईस्ट सब डिवीजन के एरिया में चल रहा कार्य
दरअसल, बिजली निगम हाईटेंशन तार को शिफ्ट करने के लिए केसरी, बराड़ा और शहर के ईस्ट सब डिवीजन के एरिया में कार्य कर रहा है। इनको हटाने के लिए निगम ने 31 दिसंबर तक का लक्ष्य रखा है। कई साइट पर अभी कार्य किया जा रहा है जबकि कई साइट के कार्य को करने के लिए निगम तैयारी में है।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के कारण नहीं होंगे हादसे
जिले में कई जगह ऐसी थी, जहां हाईटेंशन तार घर या किसी भवन के ऊपर से गुजर रही थी। इस कारण हादसों का डर बना रहता था। कई जगहों पर इन तार के कारण हादसे हो चुके हैं। इन तारों की शिफ्टिंग के बाद हादसे भी नहीं होंगे।
वर्जन
अंबाला सर्कल में हाईटेंशन तारों को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। अभी तक 125 जगहों से तारों को शिफ्ट किया जा चुका है जबकि करीब 24 जगहों से हाईटेंशन तार को हटाया जाना है। इसके लिए दिसंबर माह के आखिर तक लक्ष्य है।
विज्ञापन

विनोद कुमार गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें