फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हास्य नाटक से की सामाजिक कुरीतियों पर चोट

विज्ञापन
अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में नाटक का मंचन करते कलाकार। प्रवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। एमडीएसडी कॉलेज में कलाधारा ग्रुप ने हास्य नाटक पुतला की प्रस्तुति से दर्शकों को मनोरंजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि ग्रुप नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर चोट कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अंबाला सिटी स्थित कॉलेज के ऑडिटोरियम में पूर्व मंत्री के अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुदर्शन परिवार के सीएमडी अनुभव अग्रवाल, पूर्व प्राचार्या डॉ. विनय कुमार, कलाधारा ग्रुप के अंकुर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद कलाकारों ने हास्य नाटक पुतला का मंचन किया। नाटक में दिखाया गया कि ऊंचे परिवार के लोग किस प्रकार गरीब और असहाय लोगों को परेशान करते हैं। जीवन भर परेशान करने के बाद अंत में कुदरत ही इन गरीबों के अपमान का बदला स्वयं लेती है। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा, उप प्राचार्या निशु बंसल और अमित बिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाटक के पात्र

नाटक में अभिषेक निगम ने दारोगा और गुरुजी का किरदार निभाया। मनीष ने किशनू, यश शर्मा ने बड़े चौधरी, हर्षदीप ने छोटे चौधरी, कार्तिक ने मुनीम, आयुषी ने किशनू की पत्नी, तरन ने राधे, विवेक अंकुश और दिवस ने कारिंदो की भूमिका निभाई। सपोर्टिव रोल में खुशी, नीतू, जतिन, भरत शामिल रहे। मनीषा, मानसी और करन ने बैक स्टेज काम संभाला।

शैडो पपेट के जरिये दिखाया नाटक

कलाधारा ग्रुप की ओर से नाटक मंचन के दौरान छात्र नाटक की एक नई विधा से रूबरू हुए। यह विद्या शैडो पपेट अर्थात छाया नाटक के नाम से जानी जाती है। अंबाला में यह विद्या पहली बार कलाधारा ग्रुप में ही सुभाष पार्क में नाटक के दौरान दिखाई थी। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने बताया कि यह केरल, बंगाल और असम जैसे इलाकों के थिएटर में बहुप्रचलित विधा है। लेकिन बहुत से क्षेत्र में इन विधाओं के बारे में नहीं बताया जाता। हमारा उद्देश्य है कि हर नाटक में एक नई विधा से लोगों को रूबरू करवाया जाए।

अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में नाटक का मंचन करते कलाकार। प्रवक्ता- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें